June 16, 2024

रविन्द्र कुमार के जन सेवा से ग्राम सेवा की ओर बढ़ रहे कदम

0

हमीरपुर / 07 जनवरी / रजनीश शर्मा

अपने इलाके में नेता जी के नाम से मशहूर रविन्द्र कुमार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। युवक मंडल छत्रैल के 20 साल से प्रधान तथा शुभ प्रभात क्लब हमीरपुर के 10 वर्षों से प्रेस सचिव रहे रविन्द्र इस बार ग्राम पंचायत बारी से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। युवा होना तथा जोश  के साथ आम जनता के बीच उनका मधुर तालमेल उन्हें जनसेवा से ग्राम पंचायत की सेवा की ओर अग्रसर कर रहा है।


रक्तदान कर बचाई करीब एक दर्जन जिंदगियां 
रविन्द्र कुमार अब तक करीब दो दर्जन बार रक्तदान कर करीब एक दर्जन जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। जब भी जरूरत होती है रक्तदान करने अस्पताल पहुंच जाते हैं। विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।


20 साल से युवक मंडल छत्रैल के प्रधान
रविन्द्र कुमार पिछले बीस साल से युवक मंडल छत्रैल के प्रधान हैं। उनके नेतृत्व में दो युवक मंडल भवन बन चुके हैं। एक भवन में अब आंगनबाड़ी तो दूसरे में पटवार खाना चल रहा है। छत्रैल में खेल मैदान  और खेल गतिविधि शुरू करवाने में रविन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा है।
लोगों से सीधा संपर्करविन्द्र की खासियत है कि उनका जनता से सीधा संपर्क है। वह 200 से ज्यादा लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन लगवा चुके हैं। एक दर्जन से ज्यादा लोगों के विकलांगता सर्टिफिकेट बनवा कर पेंशन लगवा चुके हैं। 300 से ज्यादा लोगों के श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवा विभिन्न लाभ दिलवा चुके हैं।


अपर बारी,  छत्रैल, अंबी, अपर दरोगन में पहुंचाई गैस की गाड़ी
कई क्षेत्रों में सड़कें होने के बावजूद लोगों को गैस सिलेण्डर सिर पर उठा मुख्य सड़क तक आना पड़ता था। रविन्द्र कुमार के प्रयासों से अपर बारी, अंबी, अपर दरोगन, छत्रैल तथा महाडे में एलपीजी गैस की गाड़ी पहुंचना शुरू हुई।


प्रधान बना तो बहाऊंगा विकास की गंगा
रविन्द्र कुमार में सच में नेता वाले सारे गुण है। मिलनसार स्वभाव तथा सबकी बात सुनने वाले रविन्द्र का कहना है कि अगर 19 जनवरी को लोगों ने उनके चुनाव निशान टेबल फेन पर मोहर लगा सेवा का मौका दिया तो बारी पंचायत में विकास की गंगा बहा दूंगा। फिलहाल चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद व समर्थन लगातार मिल रहा है  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *