May 18, 2024

हमीरपुर जिला में कुल 22 लोग निकले पाॅजीटिव ***गांव पट्टा में 6 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

0

हमीरपुर 21 सितंबर /  न्यू सुपर भारत न्यूज़

जिला में सोमवार को देर शाम तक कुल 22 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं।


 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि लुधियाणा से लौटा हमीरपुर उपमंडल के कुठेड़ा क्षेत्र के गांव टिब्बी का 41 वर्षीय व्यक्ति, जलाड़ी के गांव शुन में बंगाल से आया 19 वर्षीय युवक, अरुणाचल से आया बूणी क्षेत्र के गांव बडवाल का 43 वर्षीय व्यक्ति और सिक्किम से आया गांव कुलहेड़ा का 41 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति से प्राथमिक संपर्क के कारण बटराण क्षेत्र के गांव बढेड़ा की 26 वर्षीय महिला और भोटा के 38 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। भोरंज के टिक्कर मिन्हासा क्षेत्र के गांव संगरवाड़ का 36 वर्षीय व्यक्ति और टिक्कर खातरियां क्षेत्र के गांव डुंघी की 28 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ये सभी आठ लोग गृह संगरोध में रखे गए थे।


  गांव पट्टा के 6 लोग 65 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़का, 12 वर्षीय लड़का और 10 वर्षीय लड़का तथा चैरी क्षेत्र के गांव पिप्पल का 4 वर्षीय बच्चा भी संक्रमित पाया गया है।


   प्राथमिक संपर्क के कारण गलोड़ के गांव बुधवीं का 12 वर्षीय लड़का, गलोड़ के गांव हटली की 60 वर्षीय महिला, नादौन के वार्ड नंबर 2 की 80 वर्षीय महिला, इसी वार्ड की 52 वर्षीय महिला और सुजानपुर के वार्ड नंबर एक का 28 वर्षीय युवक पाॅजीटिव पाया गया है। चंडीगढ़ से लौटी बड़सर के गांव जजरी की 26 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। इनके अलावा सुजानपुर में रैपिड एंटीजन टैस्ट में एक 41 वर्षीय व्यक्ति पाॅजीटिव पाया गया है।
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में रैपिड एंटीजन टैस्टिंग के लिए कुल 35 सैंपल लिए गए, जिनमें से केवल एक पाॅजीटिव निकला है।

एक बच्ची और एक महिला भी निकली पाॅजीटिव


सोमवार को देर को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार जिला में दो और लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि नादौन के वार्ड नंबर 2 की एक 7 वर्षीय बच्ची प्राथमिक संपर्क के कारण पाॅजीटिव निकली है। उसे पहले ही गृह संगरोध में रखा गया था। मझीण क्षेत्र के गांव जरूंडी की 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।
 इसके साथ ही सोमवार रात दस बजे तक हमीरपुर जिला में कुल कोरोना पाॅजीटिव मामलों की संख्या 818 हो गई है। इनमें से 680 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जिला में सोमवार रात दस बजे कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 133 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *