June 16, 2024

18 महिलाओं और दो बच्चों समेत कुल 29 लोग पाॅजीटिव

0

हमीरपुर / 30 अगस्त / न्यू सुपर भारत न्यूज़

जिला में 18 महिलाओं और 2 छोटे बच्चों समेत कुल 29 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि शनिवार देर रात को पाॅजीटिव पाए गए 29 सैंपलों में 15 सैंपल मेडिकल कालेज अस्पताल से लिए गए थे।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल से लिए गए सैंपलों में 26 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय और 32 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट पाॅजीटिव निकली है। अस्पताल स्टाफ में 27 वर्षीय और 43 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।
इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल 2 वर्षीय बच्ची, 8 वर्षीय बच्चा, बड़सर के रोपड़ी क्षेत्र के गांव अंबोटा की 27 वर्षीय महिला, गांव भावरां की 25 वर्षीय महिला, तहसील हमीरपुर के गांव मोहीं की 28 वर्षीय महिला, जिला हमीरपुर के गांव बंचियां की 53 वर्षीय महिला और गांव अमरोह की 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। 

इनके अलावा गांव बड़सर में उत्तर प्रदेश से आया 21 वर्षीय युवक व उसकी 19 वर्षीय पत्नी और उहल क्षेत्र के गांव सुराह में गुजरात से आई 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। दिल्ली से आया करोट क्षेत्र के गांव सरगून हीरा का 26 वर्षीय युवक, पुंछ से आया दरोगण गांव का 37 वर्षीय व्यक्ति, इसी गांव में संगरूर से आई 65 वर्षीय महिला, टौणी देवी में उत्तर प्रदेश से आया 47 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली से आया जलाड़ी का 21 वर्षीय युवक और पलवल से लौटा टौणी देवी तहसील के गांव पंजोत का 30 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजीटिव पाया गया है।

प्राथमिक संपर्क के कारण गांव थान टिक्कर डाकघर जंदरू का 19 वर्षीय युवक, आईआरबी जंगलबैरी में 42 वर्षीय व्यक्ति, थाना बजूरी क्षेत्र के गांव गाबा की 16 वर्षीय लड़की, गांव अणु कलां का 33 वर्षीय व्यक्ति और भरेड़ी क्षेत्र के गांव कोट की 37 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *