June 17, 2024

राज्यपाल का नई दिल्ली में गरिमापूर्ण स्वागत

0

शिमला / 25 फरवरी / न्यू सुपर भारत

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आज नई दिल्ली पहुंचने पर हिमाचल सदन में पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली केंद्र व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। राज्यपाल बनने के उपरांत यह उनका पहला तीन दिवसीय दौरा है।राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है।

यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक सुंदर राज्य है और इस प्रदेश को अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता प्राप्त है जो इसकी समृद्ध संस्कृति और उच्च परंपराओं का प्रतिबिम्ब है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और हरियाली के संरक्षण की दिशा में कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *