June 18, 2024

राज्यपाल ने किया तकनीकी विश्वविद्यालय का दौरा

0

हमीरपुर / 04 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शनिवार दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का दौरा किया और अधिकारियों से विश्वविद्यालय परिसर में जारी विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर रजिस्ट्रार अनुपम ठाकुर, अन्य अधिकारियों तथा शिक्षकों ने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को विभिन्न गतिविधियों तथा उपलब्धियों से अवगत करवाया।

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक वेब स्टूडियो में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन भी किया तथा इस अत्याधुनिक सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एवं फेकल्टी की सराहना की।

इससे पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। इस मौके पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक, एसपी डॉ. आकृति शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *