June 2, 2024

यूक्रेन में फंसे छात्रों की जानकारी सीएम हेल्पलाईन नंबर-1100 पर दें: डीसी

0

ऊना / 26 फरवरी / न्यू सुपर भारत

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि यूक्रेन में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए जिला ऊना के 29 छात्र व छात्राएं युद्ध के चलते फंसे है। राघव शर्मा ने बताया कि इन छात्रों की जानकारी प्रशासन द्वारा प्रदेश सरकार को दी गई है ताकि उन्हें सुरक्षित वापिस लाया जा सके। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे छात्र व छात्राओं में 9 ऊना, 11 गगरेट, 3 बंगाणा, 2 अंब व 4 हरोली के छात्र शामिल हैं।

 राघव शर्मा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति यूक्रेन में फंसा है तो वह मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन नंबर 1100 पर अपनी जानकारी सांझा कर सकता है।इसके अतिरिक्त भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा दिल्ली में नियंत्रण कक्ष केे टाॅल फ्री नंबर 1800118797 सहित दूरभाष नंबर 011-23012113, 23014104 व 23017905 तथा फैक्स नंबर 011-23088124 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा [email protected]     के माध्यम से भी जानकारी दे सकते हैं।

यह आपात सेवा चैबीस घंटे कार्यरत है।राघव शर्मा ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास के हेल्पलाईन नंबर 380997300428, 380997300483 व ईमेल  [email protected]    पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *