May 18, 2024

प्रदेश की महिलाओं को तोहफा,इन महिलाओं के लिए अच्छी खबर…….

0

शिमला / 9 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य में ईद और बकरीदके दौरान मुस्लिम महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त बस सेवा की सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद के आदेशानुसार 11 अप्रैल को ईद के दिन मुस्लिम महिलाएं इस सुविधा का लाभ ले पाएंगी। आदेश एचआरटीसी डिवाइन मैनेजर को भेज दिया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि यह सुविधा ईद-उल-फितर और बकरीद के दौरान सुबह से रात तक उपलब्ध रहेगी। बसों में इस सुविधा का उपयोग करने के लिए मुस्लिम महिलाओं को अपनी पहचान बतानी होगी। यह सुविधा केवल दो दिनों के लिए ही मिलेगी।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में महिलाएं राखी और भैया दूज के दिन मुफ्त में यात्रा कर सकती हैं,महिलाओं को राखी और भैया दूज के दिन ये सुविधा दी जाती है. हालांकि, हिमाचल प्रदेश में सरकारी बसों में यात्रा करने पर महिलाओं को आधा किराया देना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *