June 2, 2024

सहकार भारती राष्ट्रीय महिला समिति की ऑनलाइन बैठक

0

घुमारवी (बिलासपुर) / 29 अप्रैल / सुरेन्द्र जम्वाल

सहकार भारती हिमाचल प्रदेश की प्रान्त महिला प्रमुख प्रोमिला चन्देल ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीमा महंत, महिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उर्मिल भूरिया, प्रदेश पदाधिकारी शीतल भारद्वाज,  गीता चोपड़ा और लक्ष्मी जरियाल ने बताया कि कोरोना महामारी के प्रकोप की वजह से हुए लॉक डाउन को देखते हुए सहकार भारती की राष्ट्रीय महिला समिति की ऑनलाइन बैठक राष्ट्रीय महिला प्रमुख शताब्दी पाण्डे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे विभिन्न  प्रदेशो से राष्ट्रीय महिला समिति की सदस्य पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़ी।

बैठक की शुरुआत दिल्ली प्रदेश महिला प्रमुख सन्तोष गुप्ता ने सन्गठन मंत्र प्रस्तुत करके की औऱ नागपुर महाराष्ट्र सेअंजलि मुळे ने सहकार गीत प्रस्तुत किया। बैठक में द्वितीय राष्ट्रीय महिला अधिवेशन की समीक्षा की गई जिस पर जबलपुर मध्यप्रदेश से सहकार भारती मार्केटिंग प्रकोष्ठ की सह प्रमुख हरनीत आर सिंह और असम से राष्ट्रीय महिला समिति सदस्य उपासना ने अपने प्रेरक अनुभव साझा किये और बताया कि यह अधिवेशन उनके लिए और मातृ शक्ति के लिये प्रेरक था । बैठक में राष्ट्रीय महिला सह प्रमुख संगीता तेंदुलकर ने विस्तार से यह जानकारी दी कि देश में अधिकतर प्रदेशों  में महिला प्रमुख और सह प्रमुख की नियुक्ति हो गयी है और अब सभी प्रदेशों में जिला स्तर पर भी  प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।  

‘कोविड19 की जंग में हमारी भूमिका’ विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पश्चिम बंगाल से राष्ट्रीय सह प्रमुख नंदिनी रॉय, तेलंगाना से रमा देवी और सिक्किम से पेम्पा ने बताया कि सहकार भारती के कार्यकर्ता इस विपत्ति काल मे विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार प्रति दिन दोनों समय का भोजन पैकेट वितरित कर रहे है और सेनेटाइजर/ मास्क का भी  वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग पर जन जागरूकता के लिए कार्य किया जा रहा है। हिमाचल में बड़े पैमाने पर अन्न  और मास्क वितरण, विभिन्न क्षेत्रों की सेनिटाइजेशन और पी0 एम0 कोविड़ फण्ड तथा सी. एम. फण्ड में दिए गए धन इत्यादि सेवा कार्यों की जानकारी दी गयी ।

बैठक में राष्ट्रीय मंत्री सन्ध्या ताई कुलकर्णी ने ‘कोविड19 की जंग में राहत कार्यों में हमारी सहभागिता’ विषय पर प्रकाश डाला । महाराष्ट्र की राष्ट्रीय महिला समिति सदस्य  अश्विनी बुलाख ने कोविड 19 की जंग के लिए अपील की। शताब्दी पाण्डे ने बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों से अपील की कि सहकार भारती के संदेश को द्वितीय राष्ट्रीय महिला अधिवेशन में आई सभी बहनों को लोगों तक पहुंचाए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आर बी आई के डायरेक्टर सतीश जी मराठे ने राष्ट्रीय महिला समिति के इस प्रयास की सराहना की है। अगले क्रम में रेवती शेंदुर्निकर ने आगामी योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह ऑनलाइन बैठक का आयोजन बहुत ही सराहनीय है,ऐसी बैठक हर महीने हमेशा होनी चाहिए एवम यह प्रयोग प्रदेश स्तर तक होना चाहिए। शताब्दी पाण्डे ने सभीको बैठक को सफल बनाने में उनके सहयोग के लिए  आभार व्यक्त किया। बैठक में  ऑनलाइन बौद्धिक खेल का आयोजन भी किया गया। ।बैठक के अंत मे समापन मंत्र पंजाब की महिला प्रदेश प्रमुख नीलम शर्मा ने प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *