June 2, 2024

जन्म से न सुनाई देने वाले बच्चों के अब कॉकलर इम्प्लांट सर्जरी से होंगे कान रिप्लेस ।

0

250 लोगों ने मुफ्त करवाया कान, गले और नाक का इलाज

मैक्स अस्पताल के निदेशक एचओडी डॉ संजय सचदेवा ने की शिरकत

ज्वालामुखी (कांगड़ा) / गुरुदेव

जन्म से न सुनाई देने वाले बच्चों के कॉकलर इम्प्लांट के जरिये कान रिप्लेस किये जा रहे हैं। जिसका कुल खर्चा 8.35 लाख रुपये आ रहा है। जिसे संस्था द्वारा ही खर्च किया जा रहा है। इसी कड़ी में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा कांगड़ा और रिपुदम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा 14 सितंबर, 2019 शनिवार को गोपाल बाग घुरकडी में मुफ्त मासिक ईएनटी शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें डॉ संजय सचदेवा निदेशक और एचओडी ईएनटी, सिर और गर्दन सर्जरी विभाग मैक्स ग्रुप अस्पताल ने शिरकत की। इससे पहले डॉ संजय सचदेवा फोर्टिस अस्पताल के निदेशक भी रह चुके हैं। इस कैम्प में 250 लोगों के कान, गले और नाक की जांच की गई। साथ ही कैंप में सुनाई की जांच मुफ्त में की गई। अब तक कॉकलर इम्प्लांट सर्जरी से 13 बच्चों के ऑपरेशन फ्री में किये जा चुके हैं। जो अब बोल और सुन सकते हैं। अब ये बच्चे स्पेशल स्कूल की बजाय नार्मल स्कूल में नार्मल बच्चों के साथ भी अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। CORD सिद्धबाड़ी में इन बच्चों की शुरुआती ट्रेनिंग होती है।

अशोक रैना, तह संगठक उत्तर प्रांत, स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी

अशोक रैना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा कांगड़ा के सौजन्य से बुजुर्गों व नोजवानो के संस्कार देने का पर्व होता है। जिसमें ईएनटी के मरीजों को मुफ्त में चेक करते हैं। साथ ही जरूरतमंद को फ्री कॉकलर इम्प्लांट्स लगाते हैं। आज दिन तक संस्था द्वारा 13 बच्चों को ये लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के ऊपर 8.35 लाख रुपये खर्चा होता है। साथ ही अन्य मरीजों के इलाज मुफ्त किये जाते हैं। उनकी सर्जरी भी बिल्कुल मुफ्त की जाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कान में कम सुनाई देने के मामले काफी सामने आ रहे हैं। इसके लिए डॉ संजय सचदेवा निदेशक और एचओडी ईएनटी, सिर और गर्दन सर्जरी विभाग मैक्स ग्रुप अस्पताल अपनी फ्री सेवाएं देते हैं। डॉ हर महीने यहां आकर अपनी सेवाएं फ्री में दे रहे हैं। एक दिन ओपीडी व दूसरे दिन सर्जरी करते है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि नर ही नारायण है उनकी सेवा करनी चाहिए।

डॉ संजय सचदेवा, निदेशक और एचओडी ईएनटी, सिर और गर्दन सर्जरी विभाग मैक्स ग्रुप अस्पताल

डॉ संजय सचदेवा ने कहा कि वह पिछले 12 वर्षों से स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट से जुड़ा हुआ हूँ। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में मेरे ससुराल हैं। यहां एक रिपुदम चैरिटेबल ट्रस्ट चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं हर दो महीने में यहां आता हूं और ईएनटी के चेकअप करता हूं व ऑपरेशन करता हूँ वो भी बिल्कुल फ्री। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोगों को काफी हद तक सुनने में काफी तकलीफ है और कुछ बच्चे जन्म से ही बहरे पैदा होते हैं जो सुन नहीं पाते। उन बच्चों का भविष्य बहुत ही चुनोतियाँ भरा होता है। उन्होंने कहा कि जो बच्चा न सुन पा रहा है और न ही बोल पा रहा है। वो बच्चा स्पेशल स्कूल में जाता है। लेकिन जो उसे साइन लैंगुएज सिखाई जाती है वो उस बच्चे के काम नहीं आती। वो बच्चा कुछ कर नहीं पाता। उन्होंने कहा कि हम उन बच्चों के लिए कॉकलर इम्प्लांट लगाते हैं, जिससे अंदर का कान रिप्लेस किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसके बाद बच्चा सुन पाता है और उस बच्चे की स्पीच धीरे धीरे डिवेलप हो जाती है। उन्होंने कहा कि वो बच्चा नॉर्मल स्कूल में नॉर्मल बच्चों की तरह हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसके इलावा कान के अन्य ऑपरेशन भी फ्री किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *