June 2, 2024

बरसात के जख्मों पर केंद्र का मरहम,इतने करोड़ की राहत राशि जारी,देखें

0

शिमला / 13 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में मानसून से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 633.73 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की है। यह राशि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) के तहत हिमाचल प्रदेश को जारी की गई है। गृह मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए यह जानकारी जारी की। इससे पहले केंद्रीय टीम ने तीन बार मानसून के दौरान राज्य को हुए नुकसान का आकलन किया था.

केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही आर्थिक सहायता दी जाती है। इस साल मानसून के दौरान बाढ़,  बादल फटने और भूस्खलन से राज्य को 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. केन्द्रीय टीम दो बार हिमाचल प्रदेश में जायजा लेने आये। लेकिन अभी तक राहत राशि नहीं मिल पाई है.

इस पर हिमाचल प्रदेश में जमकर सियासी घमासान मचा. राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार केंद्र से मदद नहीं मिलने पर विपक्ष पर निशाना साधा। अब केंद्र से NDRF के तहत आर्थिक मदद मिली है। इससे राज्य सरकार आपदा के दिए जख्मो को भर सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *