June 2, 2024

फतेहपुर के संस्थागत क्बारंटीन सैंटर में 93 लोगों को मिला आश्रय

0

संस्थागत कबारंटीन सैंटर फतेहपुर के संचालक कैप्टन दविन्द्र सिंह

फतेहपुर / 23 सितम्बर / रीता ठाकुर

कोरोना काल में लगाए गए लोकडाउन दौरान सरकार के निर्देशों पर संस्थागत क्बारंटीन सैंटर खोले गए थे। जिनकी उपमंडल फतेहपुर में शुरुआती चरण में संख्या करीब 4 थी। बाद में क्बारंटीन सैंटर की संख्या कम करते हुए फतेहपुर में एक कर दी गई। जोकि फतेहपुर स्थित अंबेडकर भबन में सेना से रिटायर्ड कैप्टन दविन्द्र सिंह की देखरेख में चलाया गया। जहां करीब 3 माह सैंटर रखा गया जिसमें विदेशों व हॉट स्पॉट क्षेत्रों से आये 93 लोगों को रखा गया।

जानकारी देते सैंटर संचालक कैप्टन दविन्द्र सिंह ने बताया पिछले तीन माह से संचालित किए जा रहे संस्थागत क्बारंटीन सैंटर में कुल 93 लोग रखे गए थे। जिनमे 4 की रिपोर्ट कोरोना पोस्टिब आई थी जिनकी बाद में रिपोर्ट नैगेटिब आ गई थी जिसके चलते उन्हें भी घर भेज दिया गया है। बताया सैंटर चलाने में स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा है। बताया सैंटर में रखे गए लोगों को बेहतर खाने को बनाने की ब्यबस्था स्थानीय महिला शोभा देबी द्वारा की जाती रही। बताया सेना से रिटायर्ड होने के बाद उनका सिवलियन के साथ यह पहला एक्सपीरिंयस था जोकि बढ़िया रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *