15 साल प्रधान रहे बाबू राम का हुआ निधन
फतेहपुर / 20 सितम्बर / रीता ठाकुर
बिकास खण्ड फतेहपुर की पंचायत बरोट के 15 साल प्रधान रहे बाबू राम का 92 साल की उम्र में बीती रात निधन हो गया। उनके निधन पर जहां स्थानीय विधायक सुजान सिंह पठानिया ने शोक ब्यक्त किया तो वहीं संगठनात्मक जिला नूरपुर महामंत्री भाजपा डॉक्टर सतीश शर्मा ने भी दुख प्रकट किया इस मौके पर उन्होंने कहा दिबंगत बाबू राम के अपनी प्रधानगी के कार्यकाल में निष्पक्ष फैसले लिये हैं। जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं।
बताया उनके 15 साल प्रधानी के कार्यकाल में पंचायत के लोगों के जितने भी केस हुए वो पंचायत में ही निपटाए जाते रहे हैं। बताया उनकी बेदाग छवि से हम लोगों को भी सिख लेनी चाहिए।