May 18, 2024

सामाजिक संस्थाओं का समाज में महत्वपूर्ण योगदान: देवेन्द्र सिंह बबली

0

टोहाना / 20 अगस्त / न्यू सुपर भारत

प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने भारत विकास परिषद टोहाना द्वारा आयोजित शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। चेतना के स्वर पुस्तिका में मुद्रित देश भक्ति के गीतों पर आधारित है प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय अग्रवाल भवन में किया गया।

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा समाज में सामाजिक संस्थाओं का बहुत बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समय समय पर नागरिकों का सहयोग करती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बाढ़ के समय सामाजिक संस्थाओ ने सरकार के साथ मिलकर बहुत ही सहरानीय कार्य किया। देश की एकता व समाज की भलाई के लिए भारत विकास परिषद बहुत अच्छा काम कर रहा है जिसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा हमारे परिवार के साथ-साथ हमारी जो देश के प्रति भी जिम्मेदारी है उसे विचार के साथ हम आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सरकार काम करना चाहती है आम नागरिक अगर सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं तो विकास कार्यों की गति दुगनी हो जाती है। टोहाना में बदलाव के लिए लोगों ने जो विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंप थी उसको पूरा किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद कमलेश गर्ग ने की। यह प्रतियोगिता आयोजन दो प्रतियोगिता पर आधारित रहा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता हिंदी व राष्ट्रीय संस्कृत गायन प्रतियोगिता। इसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय द्वारा भाग लिया गया। विजेता टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में टोहाना का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौके पर सरंक्षक अनूप कुमार, हिमांशु सेठी, टोहाना रतन डॉक्टर शिव सचदेवा, वरुण गुप्ता, अमन अरोड़ा, अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल, प्रधान मानव सेवा समिति सतपाल नन्हेड़ी, जगन्नाथ गोयल, नरेश जैन, प्रधान राईस मील एसोसिएशन मोंटू अरोड़ा, प्रधान सीनियर सिटिजन शशि भूषण, जीवन बंसल, रणधीर सिंह, ब्रिजमोहन अरोड़ा, रघुनाथ, संजय गर्ग, जितेन्द्र बांसल, कुश भार्गव, पार्षद अशोक गर्ग, सुरेश सेठी, अमित भाटिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *