June 16, 2024

गुरसेव सिंह के समर्पण और सेवाभाव को हमेशा याद किया जाएगा : चैयरमेन सुभाष बराला

0

टोहाना / 2 अगस्त / न्यू सुपर भारत

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चैयरमेन सुभाष बराला ने नूंह में घटित हिंसा में वीरगति को प्राप्त हुए फतेहपुरी निवासी होम गार्ड  गुरसेव  सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
चैयरमेन सुभाष बराला ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे प्रदेश का होनहार सेवक होम गार्ड  गुरसेव  सिंह प्रदेश की आंतरिक रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका समर्पण और सेवाभाव हमें हमेशा याद रहेंगा।

हम सब उनके परिवार के साथ है और प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ हैं। हम सभी उनके साहस और परिश्रम को सलाम करते हैं और उनके परिवार को इस कठिन समय में साथीदारी देते हैं। श्री  गुरसेव  सिंह को उनकी सेवा और बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार की तरफ से जो भी मांगे हैं उनको सरकार के सामने रखा जाएगा व किस प्रकार से मांग पूरी हो इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान अमरिक सिंह तलवाड़ा, जगतार सिंह अमानी, प्रकाश सिंह तलवाड़ा, हरविंद्र सिंह लाली, राजेन्द्र फतेहपुरी, दलजीत कन्हडी, जिले सिंह बराला, कुलदीप सिंह मुंड, गुरमीत डांगरा, मनीष शर्मा, सिमरनजीत सिंह, संदीप ललौदा, अजित गाजुवाला सहित अन्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *