June 16, 2024

अरोड़वंश समाज का देश की उन्नति और तरक्की में अह्म योगदान : चेयरमैन सुभाष बराला

0

फतेहाबाद / 3 जुलाई / न्यू सुपर भारत

श्री अरोड़वंश धर्मशाला, फतेहाबाद के भवन की पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की ओर से हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरोड़वंश महासभा के प्रधान मोरीराम ग्रोवर ने की।
कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि देश के उत्थान और तरक्की में अरोड़वंश समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

समाज के लोगों ने सामाजिक कार्यों के साथ-साथ देश की मजबूती और विकास के लिए अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार सामाजिक-धार्मिक संगठनों के सहयोग के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार महापुरूषों के जन्मदिवस को सरकारी स्तर पर मना रही है। इसके साथ ही सामाजिक-धार्मिक संगठनों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ उनके उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग देती है। उन्होंने अरोड़वंश समाज से आह्वान किया कि वे सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देते रहे और देश की अखंडता और एकता के लिए अपना अपेक्षित सहयोग दें।

इस दौरान फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम ने कहा कि अरोड़वंश समाज ने उनका हरसंभव सहयोग और साथ दिया है। समाज ने हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया है। समाज की अनेक गतिविधियां चलती है, जिसका हर वर्ग को लाभ मिलता है। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि वे अपनी गतिविधियों को जारी रखे। उनकी तरफ से भी उनका सहयोग किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सामाजिक कार्यों की भलाई के लिए वे संगठन के लोगों की हरसंभव मदद करेंगे।

इस अवसर पर अरोड़वंश धर्मशाला के महासचिव एडवोकेट नरेश सचदेवा, डॉ. गुलशन सेठी, केके अरोड़ा, भारतभूषण मिड्डा, वेद फुलां, महेन्द्र सिंह ग्रोवर, महेेन्द्र सिंह मोंगा, सतपाल अरोड़, आत्मा राम अरोड़ा, हसबंस सेठी, तिलक राज मोंगा, भारत भूषण मोंगा, भगवत सिंह मोंगा, बृसराज सचदेवा, कवि सचदेवा, तरसेम फुटेला, राजकुमार अरोड़ा, अजय मोंगा, सुरज मानकटाला, गगन मानकटाला, अनिल ग्रोवर, रसप्रीत ग्रोवर, राजेन्द्र मोंगा, राजेन्द्र सचदेवा, नरेन्द्र मोंगा, राहुल मोंगा, अंकित गैरा, विनोद अरोड़ा, अशोक ग्रोवर, विरेन्द्र बाईया, रामनारायण कक्कड़, महेन्द्र वधवा, कृष्ण सचदेवा, प्रवीन जोड़ा, किशोर लाल नारंग, राधेश्याम नारंग, दर्शन नागपाल, राकेश गम्भीर, शम्मी धींगड़ा, अशोक बागला, रवि मैहता सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *