कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली 6 जुलाई को किसान रेस्ट हाउस में लगाएंगे जनता दरबार

टोहाना / 3 जुलाई / न्यू सुपर भारत
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से टोहाना किसान रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाएंगे। यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव निशांत कामरा ने बताया कि विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली इस दिन जनता दरबार में जनता की आने वाली मांग व शिकायतों का निपटान और हल का समाधान करेंगे।