June 2, 2024

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की 107वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

0

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल के 107वें जन्मदिवस के अवसर पर फतेहाबाद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते विधायक जोगीराम सिहाग

*बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग ने जिला में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

फतेहाबाद / 25 सितंबर / न्यू सुपर भारत न्यूज़

विधायक जोगीराम सिहाग ने शुक्रवार को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल के 107वें जन्मदिवस के अवसर पर फतेहाबाद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्थानीय ताऊ देवीलाल मार्किट में उन्होंने भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर विधायक जोगीराम सिहाग, जजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र लेगा, कुलजीत कुलडिय़ा, आत्म प्रकाश बत्तरा, हल्का फतेहाबाद प्रधान विकास मेहता, रतिया के प्रधान राकेश सिहाग, जतिन खिलेरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा, पौधारोपण एवं जननायक चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया। विधायक, जिलाध्यक्ष ने आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में 107 रक्त यूनिट एकत्रित किया।

विधायक जोगीराम सिहाग ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल महान व्यक्तित्व के धनी थे। वे किसान, मजदूर के मसीहा थे। उनके मुख्य नारे थे- किसान के हर खेत को पानी, किसान के हर हाथ को काम, किसानी मुजारों के समर्थन में खड़े हुए, किसानों से भ्रष्टाचार बंद करो, बिजली पानी का प्रबंध करो, मैं पहले किसान हूं, बाद में मुख्यमंत्री तथा किसान की मुस्कान राष्ट्र की मुस्कान बनती है जैसे अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल का दृढ़ विश्वास था कि – हम तभी सुखी रह सकते हैं, जब किसान के चेहरे पर मुस्कान हो, यही मुस्कान राज्य व राष्ट्र की मुस्कान बनती है। किसानों के हित के लिए चौधरी देवीलाल ने अनेकों बार सत्ता छोड़ी, लेकिन किसानों के हितों के साथ कभी भी अन्याय नहीं होने दिया। आज हरियाणा ही नहीं अपितु देश की जनता चौधरी देवीलाल को देवता के रूप में पूजती है। भारतीय राजनीति में किसानों का मान बढ़ाने वाले, उनका हक दिलाने वाले यदि किसी नेता का नाम आज शीर्ष पर है तो वो है चौधरी देवीलाल। कहना न होगा चौधरी देवीलाल के जीवन का अंतिम क्षण भी किसानों के हित से जुड़ा रहा।

इस मौके पर जजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र लेगा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी चौधरी देवीलाल की नीतियों पर निरंतर अग्रसर है। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री और देवीलाल के पड़पौत्र दुष्यंत चौटाला लगातार किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार में किसानों की पैरवी कर रहे हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध है। किसानों की फसलों का निर्धारित मूल्य एवं किसान के खाते में सीधा भुगतान जैसी सुविधाएं सरकार ने शुरू की हैं। दुष्यंत चौटाला की जनता के साथ प्रतिबद्धता है कि वह किसानों के हितों के साथ कभी भी आंच नहीं आने देगा। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने अपनी पूरी जिंदगी किसानों के स्तर को ऊँचा उठाने में लगा दी। जजपा चौधरी देवीलाल की नीतियों का ही रोपा गया पौधा है जो सदैव किसानों, गरीबों, मजदूरों एवं सर्वहारा वर्ग के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा। जजपा के लिए सत्ता का सुख प्राथमिकता नहीं है। उसकी प्राथमिकता है कि सत्ता के बीच रहकर किसानों की सेवा कर उनको उनका वाजिब हक दिलवाना है, ताकि चौधरी देवीलाल के अधूरे सपनों एवं नीतियों को पूरा कर किसान और कमेरे वर्ग को खुशहाल बनाया जा सके। हाल ही में केन्द्र सरकार ने कृषि संबंधी जो तीन विधेयक पास किए हैं उनके आधार पर जजपा अपनी कसौटी पर खरी है। किसी भी सूरत में किसानों की निर्धारित फसल के मूल्यों पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की 107वीं जयंती जिला फतेहाबाद में ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश में मनाई जा रही है।

इस मौके पर जजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुलजीत कुलडिय़ा, आत्मप्रकाश बत्तरा, रतिया हल्का प्रधान राकेश सिहाग, पवन सिंह, सुशील सरार्फ, विजेंद्र सादू, विकास मेहता, हंसराज कटारिया, रविंद्र बेनीवाल, संदीप समैण, जतिन खिलेरी, अनिल नेहरा, मनोज धारसूल, मनजीत कमाना, कैप्टन जगजीत फौजी, पूर्ण नारंग, भागीराम सोनी, राजेंद्र सूरा, राजेंद्र गर्ग, परमजीत मल्होत्रा एडवोकेट, महिला जिला प्रधान कैलाशो देवी,  जिला पार्षद अवतार सिंह, बृजलाल बाबल, सोनू बंसल, नरेंद्र कुमार, शिव झाझड़ा, रवि गढ़वाल, बलजीत माचर, वेद नारंग, रमेश बड़ोपल, बिल्ला धारसूल, रविंद्र बोलान, जवाहर मधु, सुशील नारंग, मनोहर लाल, नरेंद्र कुमार, विनोद रहेजा, जगदीश बजाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *