May 18, 2024

रेसिपी प्रतियोगिता में टोहाना शहर से बलविंदर कौर व ललौदा सर्कल से शिला रहीं प्रथम 

0

टोहाना / 15 सितंबर / न्यू सुपर भारत

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को टोहाना शहर व ललौदा सर्कल की आंगनबाड़ी वर्करों में रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

    सुपरवाइजर कर्मजीत कौर व सुमन ने बताया कि पोषण माह हर साल 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक पूरे देश में मनाया जाता है। पोषण माह बारे जागरूक करने के लिये आंगनबाडी वर्करो व हेल्परो द्वारा विभिन्न गतिविधियां कारवाई जाती है, जिसमें रेसिपी प्रतियोगिता, महिला गोष्ठी, प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, स्लोगन व पेंटिंग आदि प्रतियोगिता। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि पोषण से भरपूर आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को समय समय पर आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का वजन करवाना चाहिए ताकि बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में सही पता लगाया जा सके।

उन्होंने महिलाओं को पोषण आहार लेने बारे जागरूक करने के लिए रेसिपी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसके तहत उन्हें पौष्टिक भोजन को बनाने के तरीके के बारे में बताया गया तथा पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई। रेसिपी प्रतियोगिता में टोहाना शहर से बलविंदर कौर प्रथम स्थान पर रहीं वही सरोज दूसरे व कृष्णा तीसरे स्थान पर रहीं। ललौदा सर्कल में शीला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईंदूबाला ने दूसरा व चंद्रपती ने तीसरे स्थान पर रहीं। पोषण सहायक बेअंत कौर ने महिलाओं को बताया कि पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है इसलिए शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए भोजन में उचित मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व शामिल होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *