June 17, 2024

जरूरतमंद व्यक्तियों तक राशन पहुंचाने की सुविधा शुरू

0

ऊना / 26 मार्च / एन एस बी न्यूज़

जरूरतमंद व्यक्तियों तक राशन व आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पहुंचाने की सुविधा जिला प्रशासन ऊना ने आरंभ कर दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी ऊना संदीप कुमार ने कहा कि सभी जिलावासी धैर्य व संयम से काम लें। सभी जरूरतमंद व्यक्तियों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने की रणनीति तैयार कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को बसाल में 15 जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पहुंचाई गई है। इन परिवारों को 5 किमो आटा, चीनी, घी, चाय पत्ती, नमक, नहाने का साबुन व बर्तन धोने का साबुन आदि सामान प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *