नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
अम्बाला / 25 फरवरी / न्यू सुपर भारत
नेहरू युवा केंद्र अम्बाला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी अर्शदीप कौर के नेतृत्व में आज जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम फारूका खालसा स्कूल अम्बाला छावनी में आयोजित किया गया जिसमें अम्बाला जिले के विभिन्न गांव से युवा/युवती विकास मंडल के सदसयों द्वारा हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य व कविता गायन की सुंदर प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रिंसिपल श्री राम बाबू यादव, नगर परषिद अम्बाला सदर से एम ई एवं नोडल अधिकारी एन जी टी हरीश शर्मा, जे ई अतुल मेहता और प्राचार्य खालसा स्कूल रहे।
कार्यक्रम में आये सभी प्रतिभागियों को मैडल व सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया।
नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर्स द्वारा जल सरंक्षण के ऊपर एक नाटक की प्रुस्तुति दी गयी, जिसमें आमजन को जल बचाने एवं सरंक्षण हेतु जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका राष्ट्रीय युवा कोर अनु द्वारा निभाई गयी। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के तहत जीरो वेस्ट कार्यक्रम के रूप में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वच्छ भारत कोऑर्डिनेटर डॉ ऋतु शर्मा, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित कुमारी रेखा, युवती विकास मंडल से सुखबीर, सीमा, शुष्मा, किरन देवी, कमला देवी, सिल्की वालिया और राष्ट्रीय युवा कोर अनु, मनिंदर, रजत, सुनैना, प्रभात, ललिता, रेखा, पूनम, ऋतु, अमित और सनी कौशल और स्टाफ से सुरेश सभरवाल और कुमारी स्वीटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।