May 18, 2024

इस राज्य ने की प्रदेश सरकार की मदद,10 करोड़ रुपये का किया अंशदान

0

शिमला / 27 सितंबर / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद एक और राज्य ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं, आपदा की घड़ी में कई राज्यों ने और कई लोगों ने आर्थिक सहायता प्रदेश को दी। अब इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में आपदा के मद्देनजर एक और राज्य ने आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार को दी है। बता दें की आपदा राहत कोष-2023  में असम सरकार ने 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि का अंशदान किया है। इस राशि का उपयोग लोगों को राहत पहुंचाने में किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि असम के वन मंत्री चंद्रमोहन पटोवारी ने यह चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने असम सरकार का इस सहायता राशि के लिए आभार भी जताया।

इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने भी 5 करोड़ रुपए का अंशदान आपदा राहत कोष में किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने के लिए यह सहायता कारगर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *