June 17, 2024

नगर निगम का वार्षिक बजट मंगलवार 25 फरवरी को पेश

0

धर्मशाला / 24 फरवरी / विक्रम चंवियाल

नगर निगम का वार्षिक बजट  मंगलवार 25 फरवरी को पेश होगा। बैठक मेयर देवेंद्र सिंह जग्गी की अध्यक्षता में होगी। बजट बैठक में मर्ज एरिया के वार्डों के लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। नगर निगम पिछले चार साल से मर्ज एरिया के लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स के नाम पर एक रुपया भी नहीं वसूल रही है। ऐसे में एमसी मर्ज एरिया से आवासीय और व्यावसायिक भवन का प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का निर्णय ले सकती है। हालांकि अभी मर्ज एरिया में प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए सर्वेक्षण का काम नहीं हो पाया है। ऐसी स्थिति में एमसी आवासीय के बजाय मर्ज एरिया से सिर्फ व्यावसायिक टैक्स वसूल सकती है। इससे एमसी की आय में बढ़ोतरी होगी। इस बैठक में विकास कार्यों पर मंथन किया जाएगा। धर्मशाला नगर निगम की लगभग 250 दुकानें हैं। इनका किराया आज भी पुरानी दरों पर वसूला जा रहा है, जिसमें से कई दुकानों को सबलेट किया गया है। अब एमसी सबलेट दुकानों को वर्तमान कारोबारी के नाम कर नए रेट के साथ अनुबंध करने पर चर्चा करेगी, जिससे दुकानों का किराया मार्केट रेट के मुताबिक वसूला जा सके। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत जो भवन निर्माणकर्ता ग्रीन भवन का निर्माण करेगा उसे टैक्स में 50 फीसद टैक्स में छूट मिलेगी।

धर्मशाला नगर निगम मेयर देवेंद्र सिंह जग्गी ने बताया कि मंगलवार को पेश किए जाने वाले बजट को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस बार निगम का सेनिटेशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश सर्कार की अधिसूचना के अनुसार एमसी मर्ज एरिया से आवासीय और व्यावसायिक भवन का प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का निर्णय ले सकती है। अब एमसी नए उपनियमों के तहत प्रॉपर्टी टैक्स वसूलेगी, जिसके बारे में बजट पर हाउस में चर्चा भी की जाएगी। यानि कि धर्मशाला नगर निगम के सभी 17 वार्डों में एक ही दर से टैक्स वसूला जाएगा, जो पहले से काफी कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *