धर्मपुर ने मॉडल विधान सभा क्षेत्र के तौर पर बनाई पहचान: महेंद्र सिंह ठाकुर ****13 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

जनसमस्याओं सुनते हुए महिंद्र सिंह ठाकुर
*धर्मपुर ने मॉडल विधान सभा क्षेत्र के तौर पर बनाई पहचान: महेंद्र सिंह
ठाकुर
—-13 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ*
मंडी, 2 सितम्बर,पुंछी
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर
ने कहा कि धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र में हो रहे जनहितैषी विकास कार्यों के
चलते क्षेत्र ने प्रदेश में मॉडल विधान सभा क्षेत्र के रूप में अपनी पहचान
बनाई है। क्षेत्र में विकास के कामों में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
वे सोमवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बहरी, सिद्धपुर, स्योह, रांगड़ तथा
फफडोल में करीब 13 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ करने के बाद आयोजित
जनसभाओं में बोल रहे थे।
उन्होंने स्थानीय लोगों से बागवानी गतिविधियों को अपनाने के लिए आगे आने को
कहा। साथ ही नकदी फसलों की खेती करने पर बल दिया ताकि उनकी आर्थिकी मजबूत हो
सके।
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मजबूत
नेतृत्व में प्रदेश सरकार पहले दिन से ही राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए
धरातल पर कार्य कर रही है। लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए अनके
कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।
उन्होंने उदारतापूर्वक सहायता देने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। कहा
कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई बरसों से लटकी पड़ी वन रैंक वन पैंशन को
लागू करके देश व प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों को लाभ पहुंचाया।उन्होंने
हिमाचल के विकास में पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के
योगदान का जिक्र करते हुए ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रधान
मंत्री ग्रामीण सड़क योजना शुरू की थी जिससे हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों
में बसे लोग विशेष तौर पर लाभान्वित हुए हैं।
13 करोड़ के विकास कार्य किए जनता के नाम
महेन्द्र सिंह ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न इलाकों में
करीब 13 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने करीब
7 करोड़ रुपए से बनने वाली चकैणा से बैरी सड़क के सुधार कार्य का शुभारंभ किया।
इस सड़क के बनने से मियोह, चकैणा, बैहर, मलवा जोल, सिद्धपुर और परौण गांव की
लगभग 6 हजार की आबादी लाभान्वित होंगी। 502 लाख की लागत से निर्मित होने वाली
सिद्धपुर से सकलाना सड़क के सुधार कार्य का भी शुभारंभ किया जिससे इलाके के
लगभग 3000 लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने 5 लाख रुपए से बनने वाली सयोह ठाई से आयुर्वेदिक डिस्पैन्सरी स्योह
तक संपर्क सड़क कार्य का शुभारंभ किया जिससे सयोह गांव के लगभग 250 लोगों को
लाभ मिलेगा। इसके अलावा 5 लाख रुपये की लागत से रांगड़ गांव की सड़क में
सीमेंट-कंकरीट डालने के कार्य का शुभारंभ किया जिससे रांगड़ गांव के लगभग
500 लोगों को लाभ मिलेगा। लगभग 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पिपलीधार
से फफडोल गांव के सम्पर्क मार्ग का गोरत मंदिर के प्रांगण से शुभारंभ किया
जिससे गोआरल, चमेहड़ तथा फफडोल गांव के लगभग 1500 बाशिंदे लाभान्वित होंगे।
उन्होंने इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का
निपटारा भी किया और सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं
का यथाशीघ्र समाधान करें ताकि जनसाधारण को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश महासचिव रजत ठाकुर, मंडल महासचिव व पंचायत
प्रधान समौड़ प्रताप सकलानी, प्रधान सिद्धपुर सरिता देवी, बैहरी पंचायत प्रधान
कांता देवी, पंचायत प्रधान भरौरी विनोद कुमार, पंचायत खनौड के प्रधान ओम चंद,
पंचायती राज संस्थानों के विभिन्न पदाधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लयूडी
जे.पी नायक, अधिशाषी अभियन्ता आईपीएच मुकेश हीरा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत
विवेक धीमान, क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी नरेन्द्र शर्मा, उपनिदेशक बागवानी
ए.पी कपूर, बीडीओ धर्मपुर सतीश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग
उपस्थित थे ।