May 1, 2025

वार्ड नम्बर 11 के तहत लगभग 60 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

0

अम्बाला / 14 मार्च / न्यू सुपर भारत

अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने सोमवार को वार्ड नम्बर 11 के तहत लगभग 60 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को देने का काम किया। इन विकास परियोजनाओं में 22 लाख रुपये की लागत से पंजाब बॉर्डर से अम्बाला शहर की ओर आने वाले लायलपुर बस्ती रोड़ पर वेल्कम गेट का उद्घाटन व मोती नगर में 36 लाख रुपये की लागत से बनाई जाने वाली गलियों का निर्माण कार्य शामिल है। दोनो जगहों पर पंहुचने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इन परियोजनाओं की सौगात देने के लिये उनका आभार भी व्यक्त किया।

श्री गोयल ने इस मौके पर विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में चंहुमुखी विकास समान रूप से निरंतर रूप से जारी है। विकास का पहिया अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में भी निरंतर घूम रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा एक-हरियाणवी एक के तहत विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है।

अम्बाला भी इससे अछूता नही है। उन्होंने कहा कि लायलपुर बस्ती रोड़ पर पंजाब बॉर्डर से अम्बाला की ओर आने के लिये स्वागत द्वार की क्षेत्रवासियों की काफी पुरानी मांग थी, जो आज पूरी हो गई है और यहां पर बहुत ही सुंदर एवं भव्य स्वागत द्वार बनाया गया है। इसके साथ-साथ मोती नगर में विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है जोकि क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग थी, वह भी आज पूरी हो गई है, जल्द ही इन परियोजनाओं के तहत दोनो गलियां बनकर तैयार हो जायेंगी और क्षेत्रवासियों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को यह भी कहा कि आगे भी विकास का यह पहिया निरंतर रूप से जारी रहेगा।

इस मौके पर पार्षद संदीप सचदेवा, पार्षद सुरेश सहोता, हेमंत राठोल, सतवंत सिंह, बलविन्द्र शर्मा, रोमी ग्रोवर, हरिनारायण चावला, अमरजीत, कपिश गर्ग, योगेश साहनी, अजय राणा, अर्जुन, वरिन्द्र, संजीव गोयल टोनी, बबली, अर्पित अग्रवाल, आर्यन, रिंकल गुजराल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *