June 17, 2024

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान

0

22 लाख 83 हजार 400 रुपये की दूसरी किस्त मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में भेंट की गई

शिमला / 27 मार्च / एन एस बी न्यूज़

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां राज्य औद्योगिक विकास निगम और समान्य उद्योग निगम द्वारा एचपी कोविड-19 साॅलिडैरिटी रिस्पांस फंड में इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 75-75 लाख रुपये के दो चेक भेंट किए। ये दोनों चेक इन निगमों के प्रबंध  निदेशक एस.एस.गुलरिया द्वारा प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त, भीलवाड़ा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने भी कोविड-19 के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। यह राशि ग्रुप के उपाध्यक्ष राजेश  भंडारी द्वारा प्रस्तुत की गई।

मुख्यमंत्री ने इस दान के लिए निगमों और औद्योगिक घरानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से राज्य में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रदेश सरकार की मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *