May 18, 2024

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर शहजादपुर में गेल की पूर्व डायरेक्टर बंतो कटारिया तथा वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमन सैनी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटे और सभी को इस जीत की दी बधाई

0

शहजादपुर / 11 मार्च / न्यू सुपर भारत

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर शहजादपुर में गेल की पूर्व डायरेक्टर एवं प्रदेश में कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया तथा वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमन सैनी ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटे और सभी को इस जीत की बधाई दी। इस अवसर पर बंतो कटारिया ने कहा की इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत से जीता कर लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाई है और परिवारवाद की राजनीति को सिरे से नकार दिया है।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बीजेपी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता ने श्री नरेन्द्र मोदी ओर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में आस्था दिखाते हुए खुले दिल से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को सिरे से नकार दिया है।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमन सैनी ने चार राज्यों में हुई भाजपा की जीत को विकास की जीत बताया है। उन्होंने कहा की जनता ने भाजपा की विकास की नीतियों पर जीत की मोहर लगाई है और एक बार फिर भाजपा में अपना विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जिस प्रकार से पूरे देश में विकास करवा रहे है, उन्हीं की बदौलत आज जनता ने भाजपा को चुना है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी को एक साथ लेकर चलती है। आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चारो तरफ चहुंमुखी विकास हो रहे है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी इस बात का परिचायक है कि जनता को भाजपा की नीतियों में विश्वास है।  

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अश्वनी अग्रवाल, नारायणगढ़ मंडल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, शहजादपुर मंडल प्रधान संजीव गुज्जर, मारकंडा मंडल प्रधान जसविंद्र बख्तुआ, एमिनेंट पर्सन नरेंद्र राणा कुराली, विवेक गुप्ता, निवर्तमान चैयरमेन गुरनाम धनाना, प्रभारी नितिन चौहान, सुरेंद्र राणा बड़ी बस्सी, मनीष बंसल, मनीष मित्तल, मंगू राम कंजाला, सतीश धीमान खुड्डा, बृजपाल खुड्डा, करनैल सलोला, सरोज बाला, लवली रोंटा, प्रवेश कोड़वा, जॉनी राणा, जोग्गी राम, तेजपाल, बचना राम, रणवीर, सुभाष गुप्ता, विनोद घडोली, हरजीत जटवाड़, राम धारी, लाला माम चंद, बलदेव सलोला, हैप्पी बनौदी, बंगाली राम डेरा, मुकेश डेहरी, बलदेव शर्मा, सुभाष मितल, सुदेश वर्मा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *