June 2, 2024

मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

0

शिमला / 16 मार्च / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान ने राज्य औद्योगिक विकास निगम सीमित की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम सीमित की ओर से भी मुख्यमंत्री को 51 लाख रुपये का चेक इस निधि के लिए भेंट किया।मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का सहयोग संकट के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने घायल पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम जाना

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचकर शिमला शहर में प्रदर्शनकारी समूहों द्वारा किए गए पत्थराव में घायल हुए पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम पूछा।

मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नाचन के विधायक विनोद कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *