June 17, 2024

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद पहुंचकर विधायक दुड़ाराम की पुत्रवधू के निधन पर किया शोक प्रकट

0

फतेहाबाद / 14 नवंबर / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद पहुंचकर विधायक दुड़ाराम के पुत्र संदीप बिश्नोई की धर्मपत्नी श्वेता बिश्नोई के निधन पर शोक प्रकट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने विधायक दुड़ाराम के भट्टू रोड स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर भगवान से प्रार्थना की कि परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

इस दौरान हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीपी वत्स, हिसार के विधायक कमल गुप्ता, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग,

राजस्थान हाइकोर्ट जज विजय बिश्नोई, उपायुक्त महावीर कौशिक, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, सेशन जज (रिटायर्ड) आरके बिश्रोई, बजरंग गोदारा, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संदीप बिश्रोई, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, आईएएस आरएस वर्मा, रिटायर्ड आईएएस पृथ्वी बिश्नोई,

अशोक बिश्नोई, एचपीएससी पूर्व चेयरमैन गुरमेश बिश्नोई, विज्ञान प्रेमानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, प्रवीण जोड़ा, भूप सिंह गोदारा, कोहर सिंह सिरढ़ान, धर्मबीर गोयत सहित विभिन्न सामाजिक-धार्मिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों शोक सभा में शामिल स्वर्गीय श्वेता बिश्रोई की आत्मिक शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में विधायक दुड़ाराम के परिवार को सहन शक्ति के लिए परमात्मा से अरदास की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *