June 16, 2024

होली पर्व को एकजुटता -भाईचारे के साथ मनायें : देवेंद्र सिंह बबली

0

फतेहाबाद / 7 मार्च / न्यू सुपर भारत

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने प्रदेश व जिलावासियों को होली पर्व की बधाई देते हुए सबके लिए मंगल कामना करते हुए कहा कि यह उत्सव आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्दता को बढ़ाता है। हर किसी को होली का पर्व धूमधाम से मनाना चाहिए। विकास एवं पंचायत मंत्री ने आम नागरिकों से आग्रह भी किया है कि पर्व मनाते दौरान पानी की व्यर्थ बर्बादी ना करें।

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सभ्यता व संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। इससे प्राचीन मान्यताएं जुड़ी हुई हैं, जिनका पालन आज भी किया जाता है। यही हमारी संस्कृति की मजबूती है। हमें अपनी संस्कृति को याद रखना है और आने वाली नई पीढ़ी को संस्कृति से परिचित करवाना चाहिए। संस्कृति से ही हमारा अस्तित्व कायम रहता है।

कैबिनेट मंत्री श्री बबली ने नागरिकों से कहा है कि वे एकजुटता के साथ रंगोत्सव को मनायें। होली के मौके पर प्रेम के रंग ही बिखेरने चाहिए। हमें हर प्रकार के मनभेद और मतभेदों को भुलाकर हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाना चाहिए। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि होली का यह पर्व सबके जीवन को खुशियों के रंगों से भर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *