May 18, 2024

अंदारौली और लठियाणी में जल क्रीड़ाओं के संचालन को मिली मंजूरी ***प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने जारी की अधिसूचना – वीरेन्द्र कंवर

0

ऊना, 16 अगस्त / राजन चब्बा –

जल खेल और संबंद्ध गतिविधियों की तकनीकी समिति द्वारा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदारौली तथा लठियाणी स्थित जल स्रोतों को जल खेल एवं संबद्ध गतिविधियां के संचालन के लिए मंजूरी प्रदान की दी गई है। इस बारे जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा इस बारे अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

वीरेन्द्र कंवर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश जल खेल और संबद्ध गतिविधियां नियम, 2021 के अंतर्गत तकनीकी समिति की सिफारिश पर अंदारौली और लठियाणी घाटों पर जल क्रीड़ाओं और संबद्ध गतिविधियों के संचालन के लिए अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक संचालकों और प्रतिभागियों को जल खेल व गतिविधियों के संचालन के लिए उक्त नियमों के तहत जारी दिशानिर्देशों की पालना सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा सुरक्षा मानक और फीस भी इन नियमों के तहत ही निर्धारित होगी। 

कंवर कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की आपार संभावनाएं हैं। अंदारौली व लठियाणी में जल क्रीड़ाओं के लिए मंजूरी मिलने से युवाओं को रोजगार सृजन करने में सहायक सिद्ध होगी और इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कुटलैहड़ क्षेत्र में स्थित गोविंद सागर झील में जल क्रीडाएं तथा साहसिक खेल गतिविधियां जल्द आयोजित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

क्षेत्र में पिपलू धार तथा घरवासड़ा से पैराग्लाइडिंग शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है तथा उड़ान का ट्रायल भी सफल रहा है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ और आसपास के क्षेत्रों के लिए पर्यटन विकास के क्षेत्र में गोबिंद सागर में जल क्रीडाएं तथा सोलह सिंगीधार में पैराग्लाडिंग जैसी साहसिक खेलें एक ही क्षेत्र में देखने को मिलेगी, जोकि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होगी।

उन्होंने बताया कि घरवासड़ा में तकनीकी टीम ने सभी पहलुओं का जायजा लिया और वहां से पैराग्लाईडिंग की उड़ान भरने के लिए उपयुक्त स्थान पाया है। उन्होंने कहा कि यहां टेक ऑफ साइट व लैंडिंग साइट की अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे यहां पर पर्यटन की दृष्टि से पैराग्लाइडिंग का खेल आरंभ हो पाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *