June 17, 2024

पूर्वांचल विकास सेवा समिति ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

0


अम्बाला / 08 नवम्बर  / न्यू सुपर भारत न्यूज़ :

पूर्वांचल विकास सेवा समिति ने मनाया दीपावली मिलन
समारोह सैक्टर-8 स्थित पार्क में देवनारायण तिवारी की अध्यक्षता में
सम्पन्न हुआ। मंच का संचालन राम केवल मिश्रा ने किया। अध्यक्ष ने सभी को
दीपावली की बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

सभी को प्रदूषण मुक्त दीवाली
मनाने की प्रेरणा दी तथा दीपावली पटाखे चलाने के लिए मना किया और चाईनिज
सामान का बहिष्कार किया। सभी ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई देकर
खुशियां मनाई। सभी सदस्यों को मिठाई का डिब्बा एवं स्मृति चिन्ह देकर
सम्मानित किया। इस दीपावली मिलन समारोह में राम बाज यादव, श्रीराम चौहान,
प्रेम कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार गुप्ता, गुरमेल सिंह, राम अचल यादव, राम
बिहारी मिश्रा, परदेशी, चन्द्रपति यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, सहदेव,
शेषनाथ चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *