May 5, 2024

हिमाचल में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त,नैना देवी दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु,देखिए….

0

शिमला / 29 सितंबर / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में शुक्रवार दोपहर के करीब टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 11 श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि 6 लोगों को चोटें आई हैं और एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु बिहार के हैं जो की देवी दर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश आए हैं।

इन श्रद्धालुओं ने पहले मां ज्वाला जी के दर्शन किए और दर्शन करने के बाद मां नैना देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *