June 2, 2024

सरकारी ठेकेदार के स्टोर से अनाधिकृत रूप से रखी 300 सीमेंट की बोरियां बरामद *** विजिलेंस ने शिकायत मिलने पर की कार्यवाही

0

सरकारी ठेकेदार के स्टोर से अनाधिकृत रूप से रखी 300 सीमेंट की बोरियां बरामद

***  विजिलेंस ने शिकायत मिलने पर की कार्यवाही                                                                                                                                                                                                                         

 नूरपुर (पंकज ) – 

विजिलेंस धर्मशाला की टीम ने आज मंगलवार को नूरपुर के निकट जाच्छ गांव में सरकारी ठेकेदार आशीष डोगरा के घर से अनाधिकृत ढंग से रखी 300 बोरी सीमेंट बरामद किया। इसके अतिरिक्त सीमेंट की करीब 150 खाली बोरियों के अलावा एक ट्रैक्टर में लोड की गई सात बोरी सीमेंट भी जब्त किया। धर्मशाला की विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई एएसपी सागर चंद शर्मा के नेतृत्व में की गई। विजिलेंस धर्मशाला की टीम में इंस्पेक्टर चमन, नरेश के अलावा टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।विजिलेंस को यह शिकायत मिली थी कि उक्त सरकारी ठेकेदार ने अनाधिकृत रूप से सरकारी सीमेंट अपने घर में बने स्टोर में रखा हुआ है, जिस पर विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की। इस बारे में एएसपी विजिलेंस सागर चंद शर्मा ने बताया विजिलेंस की टीम को शिकायत मिली थी कि एक सरकारी ठेकेदार ने अपने घर के साथ बनाए स्टोर में अनाधिकृत रूप से सरकारी सीमेंट रखा था, जिस पर विजिलेंस टीम ने दबिश देकर यह खेप जब्त की। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया विजिलेंस इस बारे में पूरी जांच कर रही है कि यह सीमेंट सबंधित विभाग ने किस कार्य के लिए और कितनी मात्रा में दिया है। साथ ही जिस कार्य के लिए यह सीमेंट अलॉट हुआ है, उसमें कितना सीमेंट लगेगा व कितना जारी हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *