June 2, 2024

HP Board 10th Result : दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

0

शिमला / 7 मई / न्यू सुपर भारत ///

HP Board 10th Result : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी.  91,130 विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा दी थी।

10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इस बार नतीजे 15 दिन पहले घोषित किए गए हैं. बता दें की इस बार परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 74% बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

10वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है. हमीरपुर जिला के नादौन से सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कांगड़ा की प्रतियोगी कृतिका भवारना ने दूसरा और शिवम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बता दें कि 9130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 67988 विद्यार्थी पास हुए हैं। 12613 विद्यार्थी फेल हुए हैं जबकि 10474 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है। इस बार का परीक्षा परिणाम 74.61 फ़ीसदी रहा है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के सरकारी स्कूल नादौन की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने टॉप किया है। रिद्धिमा शर्मा ने 699/700 अंक हासिल किए हैं। इसी के साथ कांगड़ा से कृतिका शर्मा 698/700 अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर बिलासपुर के शिवम शर्मा रहे हैं जिन्होंने 697/700 अंक हासिल किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *