June 17, 2024

हिंदुस्तान युनिलीवर द्वारा नालागढ़ प्रशासन को भेंट किए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

0

नालागढ़ / 08 जून / न्यू सुपर भारत

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की प्रमुख औद्योगिक कंपनी हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड द्वारा 5 लीटर क्षमता के 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एसडीएम नालागढ़ को भेंट किए गए।  इस अवसर पर एसडीम नालागढ़ ने हिंदुस्तान युनिलीवर तथा मौके पर आई कंपनी की प्लांट हेड संघमित्रा दास तथा एचआर प्रबंधक अनिर्बन भट्टाचार्य का मानवता की सेवा में सहयोग के लिए  आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महामारी के इस कठिन दौर में मानवता की सेवा के लिए इस क्षेत्र की जनता, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा औद्योगिक समूहों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर अनिर्बन भट्टाचार्य ने बताया कि कोरोना महामारी के शुरू से ही हिंदुस्तान युनिलीवर  द्वारा हिमाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में भी मानवता की सेवा में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी के द्वारा  288 हैंड वॉश, 1728 हाथ धोने के साबुन, 288 हैंड सैनिटाइजर, 2000 फेस मास्क, 100 फेस शिल्ड, 15 पल्स ऑक्सीमीटर  तथा एक बाईपप मशीन एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा कोरोना महामारी की प्रथम लहर के दौरान भी नालागढ़ उपमंडल में 30,000 लाइफवॉय साबुन तथा 1250 राशन की किटें प्रशासन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उपलब्ध करवाई गईं। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में 5000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *