June 2, 2024

धर्मशाला में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को

0

जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को

धर्मशाला, 27 अगस्त:

जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2019 के उपलक्ष्य पर 29 अगस्त, 2019 को 25 वर्ष से कम आयु के पुरूष वर्ग के लिए जिला स्तरीय मेजर ध्यान चन्द स्मारक प्रतिभा खोज हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 
  यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता सिन्थैटिक ट्रैक, खेल परिसर धर्मशाला के हॉकी मैदान में आयाोजित की जाएगी। 
  उन्होंने बताया कि जो इच्छुक टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती हैं वे 28 अगस्त, 2019 सांय तक कार्यालय दूरभाष अथवा ई-मेल पर अपनी प्रविष्टि दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने  भाग लेने वाली टीमें से 29 अगस्त को प्रातः 9 बजे से पहले मैदान में पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया है। 
  उन्होंने बताया कि सभी टीमों के पास अपनी-अपनी खेल कीट होना जरूरी है और जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे उनकी आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। विजेता एवं उप-विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक ईनाम दिये जाएंगे तथा चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। 
  उन्होंने बताया कि इस दिन प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया मूवमैंट का भी शुभारम्भ करेंगे। जिसका दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा व सभी को इस अवसर पर शपथ भी दिलवाई जाएगी। खेल परिसर धर्मशाला में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर ताइक्वांडो प्रदर्शनी बाउटस का आयोजन भी किया जाएगा।
  अधिक जानकारी के लिए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-222317 या ई-मेल केवांदहतं/हउंपसण्बवउ पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *