ऊना / 21 जून / न्यू सुपर भारत
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज थाना कलां में योगाभ्यास किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से योग को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में योग की व्यवहारिकता दुनिया के सामने आई हैं।
कोरोना संक्रमित योग की क्रियाओं से लाभान्वित होकर आज स्वस्थ हुए हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि योग पर आज दुनिया के बड़े-बडे़ वैज्ञानिक अनुसंधान कर रहे हैं। योग जीवन में नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मकता का प्रवाह पैदा करता है।
साथ ही योग आसनों से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। आज के युग में जीवन में तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसे रोकने में योग महत्वपूर्ण है। कंवर ने कहा कि सभी योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और योग से स्वस्थ रहें।