Site icon NewSuperBharat

पौषाहार दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक

पौषाहार दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक

ऊना, 05 सितंबर:

गुरूवार को वृत दुलैहड़ के आंगनवाडी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत पौषाहार दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्याक्षता वृत पर्यवेक्षक विपिन द्विवेदी द्वारा की गई। इस शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान, स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक, आशा वर्कर, वृत दुलैहड़ की सभी आंगनवाडी कार्यकर्ताएं व स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही। वृत पर्यवेक्षक विपिन द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य एवं पौष्टिक आहार बारे जागरूक किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग व आशा कार्यकर्ता द्वारा गर्भवती एव धात्री माताओं को सही भोजन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

Exit mobile version