Site icon NewSuperBharat

ईश्वर की भक्ति के बिना मनुष्य करता है अधम गति को प्राप्त : अतुल कृष्ण जी महराज

नंगल,19 अक्तूबर ( एनएसबी न्यूज़ ):

नंगल के साथ लगते गांव सनोली के संत अश्रम डेरा ठाकुर वणा में आज से भगवान राम कथा की शुरूआत हुई।कथा के प्रथम दिवस कथा की शुरूआत करते कथा वाचक अतुल कृष्ण जी महराज ने कहा कि  ईश्वर की भक्ति के बिना मनुष्य अधम गति को प्राप्त करता है। जिस पर परमात्मा का परम अनुग्रह है  और उसका हृदय विशाल एवं विनम्रता से भर जाता है। भगवान को अपना सर्वस्व मानने वाले वैष्णवजन जहां ठहरते हैं वह स्थान तीर्थ बन जाता है और ज्ञान के अभाव में कथा जैसे कल्याण के साधनों से उदासीन होकर कई लोग भगवान श्रीहरि से जीवन भर विमुख बने रहते हैं। उन्होने कहा कि यदि हम अपनी बेवकूफी, मूर्खता एवं अज्ञान छोड़ प्रभु की शरण में हो जाएं तो सुख एवं आनंद की कतारें पीछे-पीछे दौड़ेंगी और जो लोग मनुष्य होकर भजन नहीं करते वह मुर्दे के समान हैं। उन्होने कहा कि जो अपने कर्तव्य के प्रति सावधान एवं लक्ष्य के प्रति सतत प्रयत्नशील है उस पुरुषार्थी के लिए इस धरती पर कुछ भी दुर्लभ नहीं है।      अतुल कृष्ण जी ने कहा कि मनुष्य का अभिमान सारे अवगुणों की खान है। जो सत्य बोलते है वह अश्वमेध यज्ञ का पुण्य प्राप्त करते हैं। हमारे उत्तम संस्कार एवं सद्विचार सर्वोत्तम संपत्ति हैं। जो मनुष्य छल-कपट एवं झूठ का आश्रय लेते हैं वे अपने आप को ही धोखा दे रहे हैं। श्रीराम कथा इस कलियुग में कल्याण के पथिकों के लिए भवसागर में जहाज के समान है। आज कथा में प्रभुनाम की महिमा, गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज का प्रसंग, तीर्थराज प्रयाग की विशेषता, याज्ञवल्क्य एवं भरद्वाज ऋ षि का मिलन एवं भगवान शिव तथा सती के चरित्र का रसपान लोगों ने तन्मय होकर किया। कथा से पूर्व श्रीरामायण जी की शोभायात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री भैरव गिरि जी महाराज, हजारीलाल कौशल, जतिंदर कुमार कौशल, राजेश कौशल , केवल कृष्ण, सुरेंदर नाथ कौशल, प्रदीप धीमान, सुभाष, शिव कुमार धीमान, मंगला देवी कौशल, नीलम कौशल , आशा कौशल, मीना धीमान, अनु  कौशल इत्यादि भी उपस्थित रहे। 

Exit mobile version