Site icon NewSuperBharat

आजादी की लड़ाई में हरियाणा का महत्व तथा प्रदेश में किये जा रहे विकास कार्यों की तुलनात्मक जानकारी देने के दृष्टिगत ईंको चौक स्थित विकास विहार के सामुदायिक केन्द्र में लगाई गई है प्रेरक प्रदर्शनी

अम्बाला / 13 सितम्बर / न्यू सुपर भारत

 समूचे भारतवर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव पूरी धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। हरियाणा में भी इस महोत्सव को सुचारू रूप से मनाने के दृष्टिïगत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2 सितम्बर को चंडीगढ़ मुख्यालय से उद्घाटन किया था। इसी के उपलक्ष में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा आजादी की लड़ाई में हरियाणा का महत्व सम्बन्धी विषय को लेकर प्रदर्शनी लगाई जा रही है, जो समूचे हरियाणा प्रदेश में लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।

अम्बाला में यह प्रदर्शनी 13 सितम्बर से 15 सितम्बर तक चलेगी। विकास विहार, ईंको चौक स्थित सामुदायिक भवन में प्रदर्शनी में भ्रमण का समय प्रात: 9:30 बजे से सांय 5 बजे तक का रहेगा।


उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का विकास विहार अम्बाला शहर स्थित सामुदायिक भवन में रिबन काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने सामुदायिक भवन के प्रांगण में लगी प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया। यहां पहुंचने पर डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह ने उपायुक्त को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत में यह महोत्सव मनाया जा रहा है तथा हरियाणा सरकार द्वारा इस महोत्सव को बड़ी धूमधाम के साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले में इसे आयोजित करके मनाया जा रहा है।

प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को आजादी के संघर्ष की गाथाओं, पराक्रम व बलिदान के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे की लोग इन गाथाओं से प्रेरणा ले सकें। विशेषकर युवा पीढ़ी को हरियाणा के गौरव इतिहास के बारे में रूबरू करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें हमें बढ़-चढकर भाग लेना चाहिए।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपील की कि जिलावासी यहां पहुंचकर इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें। यहां पर प्रदर्शनी के माध्यम से जो चीजें दिखाई गई हैं उस बारे अपने बच्चों को भी अवगत करवाएं ताकि वह दूसरों को भी इस बारे प्रेरित कर सकें।


उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी तीन दिन के लिए आयोजित की गई है। कोई भी आकर इस प्रदर्शनी को देख सकता है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के वीरों का जो वर्णन किया गया है उसे प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रदर्शनी में हरियाणा 1966 से पहले कैसा था, खाद्यान, खेल स्टेडियम व कच्ची सडकों के साथ-साथ पुराने रजवाहों, प्रति व्यक्ति वार्षिक आय के साथ-साथ सभी चीजें प्रदर्शित की गई हैं। आज हरियाणा बदलते परिवेश में किस प्रकार आगे आया है उसका चित्रण दिखाया गया है।

उन्होने स्कूली बच्चों से भी कहा कि वे भी इस प्रदर्शनी को जरूर देखें और स्कूली बच्चों को इस प्रदर्शनी में लाने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया जाये। इस प्रदर्शनी को देखने से सभी को विशेषकर बच्चों को राष्टï्रभक्ति और समाज सेवा की सीख मिलेगी और यह भी जानकारी मिल सकेगी कि विषम परिस्थितियों में रहते हुए किस प्रकार देश के जाबांजो को हिन्दुस्तान को आजाद करवाया।


डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह व प्रदर्शनी के साथ तैनात कला कार्यपाल जगदीपक सिंह ने उपायुक्त विक्रम सिंह का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी की रूपरेखा बारे विस्तार से जानकारी दी। डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हरियाणा के नायकों से सम्बन्धित लेखों एवं फोटोज के साथ-साथ वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से अब तक हरियाणा में हुए विकास की तुलनात्मक जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा0 अमित अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां पर प्रदर्शनी आयोजित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रदर्शनी जिला अम्बाला में 13 सितम्बर से 15 सितम्बर तक विकास विहार अम्बाला शहर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की जा रही है।


उन्होंने बताया कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की प्रदर्शनी शाखा द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी तैयार की गई है। यहां बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में गत दो सितम्बर 2021 को स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।


इस मौके पर आईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, आईसीए सुरेन्द्र कुमार, लिपिक हैप्पी, बीपीडब्लयू यादविन्द्र, देवराज, इस्लाम मोहम्मद, लव कुमार, सुरेन्द्र कुमार, आनन्द कुमार, कर्मजीत सिंह, अरूण कुमार, रोहित, मनदीप कौर, तकनीकी सहायक पूर्ण कुमार, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अन्य कर्मी के साथ-साथ मीडियाकर्मी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version