May 2, 2025

वीरेंद्र कंवर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

0

ऊना / 3 नवंबर / न्यू सुपर भारत

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जिला ऊना के निवासियों को दीपावली पर्व एवं विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। कंवर ने कहा कि दीवाली प्रकाश का पर्व है, जो प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई व अंधकार पर रौशनी की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।कंवर ने कहा कि कोरोना वायरस हम सब के बीच से अभी तक गया नहीं है, इसलिए सभी त्यौहार को मनाने के साथ-साथ कोरोना नियमों की पालना करते हुए स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी से प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील भी की है। 


सतपाल सत्ती ने दी दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की बधाई

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिलावासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। सत्ती ने आशा जताई कि दीपावली का पर्व जिलावासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा तथा समृद्धि लाएगा। उन्होंने सभी से कोरोना वायरस से बचाव के लिए फेस मास्क और परस्पर दूरी के नियमों को ध्यान में रखते हुए पारम्परिक रूप से सुरक्षित दीपावली मनाने का आग्रह किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *