वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में देखा बजट जन संवाद कार्यक्रम

ऊना / 6 मार्च / न्यू सुपर भारत
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में जन संवाद कार्यक्रम देखा। इस वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आम जन के साथ बजट 2022-23 पर चर्चा की। कार्यक्रम के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट 2022-23 समाज के हर वर्ग को छूने वाला है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की न्यूनतम आयुसीमा को घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है, जिससे 7.50 लाख लोग इस पेंशन योजना के दायरे में आएंगे। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनी तो लगभग 3 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा था। लेकिन पहली ही कैबिनेट बैठक में आयुसीमा को घटाकर 70 वर्ष किया गया तथा पिछले बजट में महिलाओं के लिए पेंशन की आयु को 65 वर्ष कर दिया गया। अब प्रदेश सरकार ने बजट 2022-23 में आयुसीमा को और घटाकर सभी के लिए 60 वर्ष कर दिया है, जो एक ऐतिहासिक फैसला है।
उन्होंने कहा कि पेंशन की राशि को बढ़ाया गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले पांचों बजट में नई-नई योजनाएं बनाकर लागू की गईं। पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने 97 नई योजनाएं आरंभ की, जिनमें से कई योजनाओं का राष्ट्रीय स्तर पर अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट सभी उम्मीदों पर खरा उतरता है, जिसकी मूल भावना सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है।
उन्होंने कहा कि बजट प्रस्तुत करने के बाद जनता से सीधे जुड़कर उन्हें इसके बारे में बताना एक नई पहल है, जिसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बधाई के पात्र हैं।इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, विजय शर्मा, सूरम सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल तथा चरणजीत शर्मा, एसडीएम विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।