Site icon NewSuperBharat

वीरेंद्र कंवर ने किया हटली-बैरी सड़क का शुभारंभ

वीरेंद्र कंवर ने किया हटली-बैरी सड़क का शुभारंभ

ऊना / 17 सितंबर/ एनएसबी न्यूज़

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज हटली से बैरी सड़क का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण में 61 लाख रुपए का खर्च आया है और 1100 मीटर सड़क निर्माण से बैरी तथा अप्पर धुंदला के 2000 लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने स्वच्छता ही सेवा सप्ताह के बारे में लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार 2 अक्तूबर से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने जा रही है। राज्य सरकार ने इसी कड़ी में लोगों से प्लास्टिक को 75 रुपए प्रति किलो के भाव से खरीदने का फैसला किया है। उन्होंने सभी से पर्यावरण सरंक्षण में योगदान करने की अपील की। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है और सभी लोग प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर दें। खरीददारी के लिए जब भी बाजार जाएं तो साथ में जूट या कपड़े का बैग लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना प्रशासन गांधी जयंति के अवसर पर 1 लाख कपड़े के बैग निशुल्क बांटेगा और लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ा गया है। इस अवसर पर अभिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव अग्निहोत्री, बीडीओ बंगाणा सोनू गोयल, भाजपा मंडल महामंत्री चरणजीत शर्मा, मास्टर तरसेम, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव मदन राणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रिंकू, प्रधान तनोह शकुंतला देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।-00-

Exit mobile version