वीरेंद्र कंवर ने 130 परिवारों को बांटे निशुल्क गैस कनेक्शन

ऊना /18 सितंबर / एनएसबी न्यूज़ –

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 130 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए। सूमर कलां पंचायत घर में मंगलवार देर शाम आयोजित एक समारोह में वीरेंद्र कंवर ने ग्राम पंचायत समूर, कुरियाला, बरनोह तथा झंबर आदि के लाभार्थियों के गैस कनेक्शन वितरित किए।
मुख्यमंत्री का कुटलैहड़ विस के साथ विशेष लगाव
ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के साथ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का विशेष लगाव है। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से जय राम ठाकुर ने कुटलैहड़ के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं दी है और उनके मार्गदर्शन में हलका निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। कंवर ने कहा कि कैबिनेट ने बंगाणा में उप रोजगार कार्यालय खोलने को स्वीकृत प्रदान कर दी है। कुटलैहड़ की जनता इसके लिए मुख्यमंत्री की विशेष रूप से आभारी है क्योंकि इससे इलाके की 17 पंचायतों के युवाओं को लाभ मिलेगा। इसके साथ-साथ अगले शैक्षणिक सत्र से बंगाणा कॉलेज में एमए की कक्षाएं आरंभ होने जा रही है।
डेढ़ वर्ष में कुटलैहड़ को मिली 350 करोड़ की योजनाएं
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 350 करोड़ रुपए की योजनाएं मिली हैं। बंगाणा में 20 करोड़ रुपए की लागत से मिनी सचिवालय बनने जा रहा है। साथ ही आठ करोड़ की लागत से बीडीओ ऑफिस, दो करोड़ से खेल मैदान, बीस करोड़ से बस अड्डा तथा 27 करोड़ रुपए की लागत से बंगाणा में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बंगाणा को 50 बिस्तर वाला अस्पताल मिला है। प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपए की पेयजल योजनाओं तथा सड़कों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता इन योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का दिल की गहराईयों से धन्यवाद करती है।
इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री मास्टर तरसेम व चरणजीत शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत समूर कलां अनीता, सुषमा, हेमराज, बीडीओ बंगाणा सोनू गोयल, जिला पंचायत अधिकारी रमण कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।