वीरेन्द्र कंवर ने शमशेर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

ऊना / 3 दिसंबर / न्यू सुपर भारत
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा की करमाली पंचायत के उपप्रधान व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता शमशेर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। ग्रामीण विकास मंत्री उनके निवास पर परिवार जनों से मिले तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा परिजनों को सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि शमशेर सिंह बेहद कर्मशील, कर्मठ व सामाजिक कार्यकत्र्ता थे, जिनके कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दिये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ग्रामीण विकास मंत्री उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।