May 2, 2025

वित्तायोग अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद सत्ती का जोरदार स्वागत **नियुक्ति के लिए सतपाल सत्ती ने केंद्र और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

0

ऊना / 23 अगस्त / राजन चब्बा

कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद ऊना पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का जोरदार स्वागत किया गया। छठे वित्तायोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर सत्ती का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए तथा लड्डू बांटे गए। 

इस अवसर पर वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा पुनः सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के अनेकों कार्य कर रही है तथा अनेकों योजनाएं हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए संचालित की जा रही है। निश्चित रूप से प्रदेश की जनता विकास को देख रही है तथा इसका लाभ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

सत्ती ने कहा कि संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां जरूरी होती हैं ताकि सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके। सरकार ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उस पर खरा उतरने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन बलबीर बग्गा, भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल गोगी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *