ऊना /15 जुलाई / राजन चब्बा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनूप शर्मा भाजपा आई.टी. प्रकोष्ठ हरोली के संयोजक नियुक्त किया गया है। अनूप शर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है और वह भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा आई.टी. विभाग के विभिन्न पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं।
अनूप शर्मा को भाजपा आई.टी.विभाग हरोली मंडल संयोजक का दायित्व मिलने पर पूरे हरोली में खुशी की लहर है।
अनूप शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो.राम कुमार, भाजपा आई.टी.विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरोली रविंद्र जसवाल , जिला भाजपा आईटी विभाग के सयोजक करणवीर राणा का आभार प्रकट किया।
वहीं अनूप ने कहा कि हरोली मंडल की कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएगी ।