बेहतर कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण है प्राथमिकता : रणधीर सिंह *****ट्रैफिक वॉयलेशन पर व्हाट्सएप करें 8988800100

बेहतर कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण है प्राथमिकता : रणधीर सिंह
ट्रैफिक वॉयलेशन पर व्हाट्सएप करें 8988800100
देहरा/ 07 सितम्बर।
जिला कांगड़ा एसपी द्वारा ट्रैफिक वॉयलेशन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नम्बर 8988800100 जारी किया है। जिसपर लोग ट्रैफिक वॉयलेशन होने पर पूरी जानकारी के साथ फोटो व्हाट्सएप कर सकते हैं। साथ ही अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। अवैध कार्य करने वालों का ठिकाना या तो जिले से बाहर होगा, या जेल। पीड़ितों को इंसाफ दिलाना, बेहतर कानून व्यवस्था व महिला अपराध पर लगाम लगाना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। यह बात देहरा में नए जॉइन किये डीएसपी रणधीर सिंह ने कही।

डीएसपी रणधीर सिंह ने कहा कि महिला अपराध व छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाहन चोरी, घरों में चोरी, जुआ-सट्टा पर कठोर कार्रवाई होगी। अपराध रोकना व बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। देहरा शहर में जाम व अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने को शीघ्र ही वह एक कार्ययोजना बनाएंगे। डीएसपी ने कहा कि सोशल साइट पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साइबर क्राइम सेल को बेहतर किया जाएगा। साथ ही डीएसपी ने यह भी कहा कि किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। उनकी कोशिश रहेगी की 24 से 48 घंटे में पीड़ितों को इंसाफ दिलाया दिया जाए। इससे पहले डीएसपी रणधीर सिंह धर्मशाला विजिलेंस विभाग में सेवाएं दे रहे थे।