Site icon NewSuperBharat

मौसम को लेकर ताज़ा अपडेट,कई भागों में बर्फबारी, जानें पूर्वानुमान

Today Weather Update In Himachal Pradesh

शिमला / 12 मार्च / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर ताज़ा अपडेट है। हिमाचल प्रदेश में 14 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। 13 और 14 मार्च को हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में अलर्ट भी जारी किया गया है। 15 से 18 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में 13 मार्च को पुरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। तापमान में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।

Exit mobile version