Site icon NewSuperBharat

प्रदेश में मौसम को लेकर ताजा अपडेट

Himachal Weather Update

शिमला / 30 अप्रैल / न्यू सुपर भारत ///

हिमाचल प्रदेश में मौसम को लेकर ताजा अपडेट है। प्रदेश में आज भी मौसम खराब रहने का अनुमान है परंतु मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश में 1 मई को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर अन्य में मौसम खराब रहने का अनुमान है। दो और तीन मई को मौसम साफ रहेगा।

4 और 5 मई को भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान एक दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इन दो दिनों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ एक क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 1.8 डिग्री सेल्सियस किया गया। सबसे अधिक तापमान पांवटा साहिब में 36 डिग्री सेल्सियस किया गया।

Exit mobile version